छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज चढ़ेगा सियासी पारा : स्मृति ईरानी पाटन और प्रियंका गांधी भिलाई से भरेंगी चुनावी हुंकार, महिला मतदाताओं आकर्षित करने की जुगत

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में आज एक ओर प्रियंका गांधी भिलाई में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होने आ रही हैं. तो दूसरी ओर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सीएम के विधानसभा क्षेत्र पाटन में भव्य सभा को संबोधित करेंगी।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सिविक सेंटर भिलाई में होंगी। वहीं भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गढ़ पाटन में रहेंगी। एक-दूसरे के खिलाफ तल्ख राजनीतिक टिप्पणियों के लिए चर्चित दोनों ही नेत्रियां महज 15 किलोमीटर की दूरी पर जनसभा भी करेंगी। ऐसे में दोनों ही नेत्रियों के एक-दूसरे के खिलाफ बड़े बयानों के साथ जिले में राजनीतिक गहमागहमी तय है।

Related Articles

Back to top button