नईदिल्ली। लोकसभा में लंबी बहस के बाद महिला आरक्षण बिल बुधवार शाम को पास हो गया। महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में 454 वोट पड़े। लोकसभा में ये बिल दो तिहाई बहुमत से पास हो गया है। इस बिल के विरोध में केवल दो मत पड़े हैं।
By Dinesh chourasiya

इसके पहले लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर वोटिंग हुई, यह तय किया गया था कि सदस्य विधेयक के पक्ष में अपना वोट दर्ज कराने के लिए एक पर्ची भरेंगे, स्लिप का हरा हिस्सा हां यानी समर्थन दर्शाता है, जबकि लाल हिस्सा नहीं दर्शाता है। इस पर्ची में सदस्यों को अपना नाम, आईडी नंबर, निर्वाचन क्षेत्र भरना होगा। सदस्यों को बिल के लिए अपना वोट दर्ज करने के लिए एक पर्ची भरनी होगी, जो लोग वोटिंग से अनुपस्थित रहना चाहते हैं वे पीली पर्ची मांग सकते हैं, एक बार जब सदस्य अपनी पर्चियां भर देंगे, तो सदन के अधिकारी गिनती के लिए पर्चियां एकत्र करेंगे।