
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने दादा: चैतन्य बघेल को प्रथम पुत्र रत्न की हुई प्राप्ति
भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पुत्रवधू और पुत्र चैतन्य बघेल की धर्मपत्नी ख्याति बघेल को आज सुबह प्रसव पीड़ा महसूस होने पर भिलाई के सुपेला शास्त्री नगर स्थित बीएम शाह अस्पताल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर में सुबह करीब 7:50 बजे के भर्ती कराया गया। जहां ख्याति बघेल ने सुबह करीब 09.40 बजे के एक स्वस्थ बालक शिशु को जन्म दिया।
डिलवरी सिजेरियन हुआ महिला चिकित्सक डॉ. नम्रता
भुसारी, शिशु रोग चिकित्सक भूपेंद्र, एनएसथीसिया विशेषज्ञ
नीरज के सफल देखरेख में शिशु का जन्म हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जच्चा-बच्चा दोनों ठीक है। इस खबर के
फैलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके परिवार को
बधाईयां देने का सिलसिला चल पड़ा है।







ज्ञात हो कि चैतन्य बघेल और ख्याति की शादी गत वर्ष फरवरी महीने में हुई थी। दादा बनने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हेलीकॉप्टर से पुरानी भिलाई थाना हेलीपैड स्थल पर पहुंचकर सीधे अस्पताल पहुंचकर उन्होंने पोता का दर्शन किए।







