छत्तीसगढ़

उड़ीसा के रास्ते छत्तीसगढ़ आ रही थी 58 केजी गांजे की खेप, बॉर्डर पर पुलिस ने 1 तस्कर को धर दबोचा

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ की देवभोग पुलिस को गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर से लगभग 58 KG गांजा के साथ 1 तस्करों को पकड़ा है। तस्करों के पास से बरामद किए गए गांजा की कुल कीमत 5 लाख 82 हजार रुपए बताई जा रही है।थाना प्रभारी देवभोग निरीक्षक गौतम गावड़े को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपने सायकिल में सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रख कर उड़िसा बॉर्डर से ग्राम खुटगाँव की ओर आ रहें हैं। इस सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल थाना देवभोग के अधिकारी/कर्मचारियों कि टीम गठित की गई ।टीम के द्वारा सूचना को तस्दीक कर ग्राम खुटगाँव नाका उड़िसा बॉर्डर मेन रोड में रेड कार्यवाही की गई। साईकिल सवार व्यक्ति से बारीकी से पूछताछ कर तलाशी कार्यवाही किया गया । जिनके कब्जे से 58 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा प्राप्त हुआ। आरोपी के विरुद्ध धारा 20 (B) (ii)(c) NSPS Act के तहत अपराध कायमी उपरांत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी:-

हरी मांझी पिता जगदीश मांझी उम्र 24 साल निवासी फलसापारा बेहरा थाना खोकसरा जिला कालाहांडी (छ०ग०)*

जप्त सामग्री:-

58 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 5,82,000

Related Articles

Back to top button