छत्तीसगढ़

CG । CM हाउस में तीजा-पोरा की तैयारी शुरू, सीएम बघेल ने सोशल मीडिया में पत्नी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, मुक्ति हा रोटी पीठा बनात हे। खुर्मी छना गे, ठेठरी बनत हे।

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने देसी अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं। मूलतः छत्तीसगढ़िया किसान परिवार से आने वाले भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री होने के बावजूद आज भी उनका परिवार एक आम छत्तीसगढ़िया की तरह ही सारे त्यौहार (CM House Teeja Pora) मनाता है।

छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार तीजा-पोला करीब है। प्रदेश में इन त्योहारों में किसान अपने बैलों की पूजा करते हैं। महिलाएं तीजा का उपवास करती हैं। मायके जाती हैं। छत्तीसगढ़ के इन सबसे मशहूर त्योहारों में गलियों में उड़ती है पारंपरिक पकवानों की खुशबू। ऐसी ही खुशबू उड़ रही है रायपुर के मुख्यमंत्री निवास में भी।

छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय त्यौहार तीजा-पोला निकट है। तीजा (CM House Teeja Pora) में महिलाएं पति की लम्बी आयु के लिए व्रत रखती हैं।इन दिनों महिलाएं त्यौहारी पकवान बनाने में व्यस्त हैं। इसके बाद वह परम्पराओं के मुताबिक तीजा और पोला त्यौहार में अपने मायके जाएंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसमें वह अपने किचन में किसी आम महिला की तरह ही पकवान बनाते दिखाई दे रही हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल तैयार कर रही हैं प्रदेश में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाला व्यंजन खुरमी। इसे शक्कर पारे के तौर पर भी देशभर में जाना जाता है। मैदे से तैयार होने वाले कुरकुरे स्नैक्स फ्लेवर हल्के मीठे होते हैं।

Related Articles

Back to top button