छत्तीसगढ़

भिलाई में पानी के लिए तरस रहे  टाउनशिप के लोग:दो पानी टंकी ढहने के बाद बीएसपी ने दो जर्जर टंकियों से सप्लाई रोकी.. टाउनशिप में पानी को लेकर भाजपा और कांग्रेस में घमासान जारी

By Dinesh chourasiya

भिलाई टाउनशिप में दो पानी की टंकी के ढहने और दो पुरानी टंकियों को बंद करने से लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं।

सेक्टर वासियों को 200 से अधिक पानी के टैंकर से पानी सप्लाई कराई जा रही है। दो से तीन जगह वाटर प्लांट लगाकर लोगों के घर में हर दिन 20 लीटर आरओ वॉटर पहुंचाया जा रहा है।

विधायक ने कहा कि जब तक पानी की स्थाई व्यवस्था नहीं हो जाती वो इसी तरह वैकल्पिक व्यवस्था करेंगे। साथ ही साथ राज्य शासन जल्द ही सेक्टर एरिया में नई पानी टंकी भी बनाएगी।

व्यवस्था देने की जगह बीएसपी ने बंद कर दी दो और पानी टंकी

महापौर नीरज पाल ने कहा कि बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं देना नगर निगम का काम है। सेक्टर 4 में दो पानी टंकी गिरने के बाद लोगों को पानी की व्यवस्था करने की जगह बीएसपी ने सेक्टर 1 और सेक्टर 5 स्थित दो और पानी टंकियों को जर्जर बताते हुए बंद कर दिया। इससे समस्या सॉल्व होने की जगह और भयावह हो गई है

टैंकर से की जा रही पानी की सप्लाई

निगम और विधायक के दावों की पड़ताल करने के लिए सेक्टर 4 में जाकर व्यवस्था को देखा तो वहां पानी सप्लाई करने के लिए पूरे दिन टैंकर लगे रहे। लोगों को दैनिक उपयोग के लिए टैंकरों से पानी सप्लाई किया जा रहा है।

पीने के लिए 20 लीटर के जार में आरओ वॉटर भरकर पहुंचाया जा रहा है। इस काम की मॉनिटरिंग निगम आयुक्त रोहित व्यास, भिलाई नगर विधायक और महापौर खुद कर रहे हैं। इसके नगर निगम के कर्मचारियों सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भी बड़ी संख्या में लगाया गया है।

पानी पिलाने की मची होड़

विधायक के आरोप लगाने के बाद से भाजपा नेता वाट्सऐप ग्रुप में बीएसपी वासियों को आरओ वाटर सप्लाई करते हुए फोटो डाल रहे हैं। वो दुकान संचालकों को 20 लीटर पानी का केन दे रहे हैं। उसमें क्षेत्र के भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगाई गई है। भाजपाइयों इसे जल शक्ति अभियान नाम दिया है।

10 से अधिक पानी की टंकी हैं जर्जर

टाउनशिप और खुर्सीपार की करीब 10 से अधिक पानी टंकी जर्जर हालत में हैं। लोग काफी समय से मांग कर रहे हैं कि बीएसपी इन पानी की टंकी को गिराकर वहां नई टंकी का निर्माण करे, लेकिन बीएसपी प्रबंधन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सेक्टर 4 में पानी टंकी गिर जाने के बाद बड़ी अनहोनी से बचने के लिए अब बीएसपी के अधिकारियों की आंख खुली और वो सभी टंकी को जर्जर बताकर बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए उन्हें बंद कर रहे हैं। इससे लोगों को पानी के लिए परेशानी हो रही है।

साढ़े चार साल के कार्यकाल में विधायक और सरकार ने क्या किया
टंकी गिरी और टंकी गिरने के बाद विधायक और महापौर ने सांसद पर आरोप लगाया कि वो कोई व्यवस्था नहीं कर पाए। साढ़े चार साल आपकी सरकार थी। आपने दो बार करके सवा दो सौ किलोमीटर की यात्रा किए। इसके बाद भी आपको टंकी जर्जर हालत नहीं दिखी। दूसरा महापौर सांसद दुर्ग के बगल से रहते हैं। कब महापौर सांसद के पास गए कि आप सेल बोर्ड के सदस्य हैं इसके लिए कोई व्यवस्था करें।

Related Articles

Back to top button