छत्तीसगढ़

शिवनाथ नदी में गिरी पिकअप, चार लोग थे सवार:ढाबा से खाना खाकर लौट रहा था परिवार,रात 1 बजे बैलेंस बिगड़ने से छोटे पुल से गिरी गाड़ी  

By Dinesh chourasiya

  • दुर्ग  में पुलगांव बाईपास स्थित शिवनाथ नदी के पुराने पुल से पिकअप वाहन नदी में गिर गया। मंगलवार देर रात ढाबा से परिवार खाना खाकर लौट रहा था। तभी बैलेंस बिगड़ने से हादसा हो गया। बताया जा रहा गाड़ी में चार लोग सवार थे। एसडीआरएफ की टीम ने वाहन को खोज निकाला है। अंदर 4 लोगों के शव फंसे होने की बात कही जा रही है। पिकअप वाहन को बाहर निकाल लिया गया है

चश्मदीदों के मुताबिक मंगलवार रात एक बजे के करीब एक पिकअप वाहन राजनांदगांव से दुर्ग की तरफ आ रहा था। उसमें चार से अधिक लोग सवार थे। सभी किसी ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे। अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ा और वो नदी में जा गिरा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आज तड़के से SDRF की टीम रेस्क्यू कर रही है।

रस्सी टूटने से रेस्क्यू में हो रही देरी

SDRF की टीम ने सुबह 8 बजे के करीब ही पिकअप को खोज लिया था। इसके बाद उसे रस्सी से बांधकर बाहर निकाला जा रहा है। ट्रैक्टर के जरिए उसे खींचा गया तो रस्सी टूट गई। इससे पिकअप फिर पानी में चली गई। क्रेन के जरिए फिर से निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

SDRF अब मोटी रस्सी और लोहे की चेन से गाड़ी को बांधने का प्रयास कर रही है। इसके बाद उसे फिर से क्रेन की मदद से खींचा जा रहा है। गाड़ी अब तक बाहर नहीं आई है।

दुर्ग विधायक अरुण वोरा भी मौके पर मौजूद

दुर्घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग के विधायक अरुण वोरा भी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने इस दुर्घटना के लिए पुलिस और जिला प्रशासन को जिम्मेदार बताया है। उनका कहना है कि विधायक निधि से यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए डेढ़ करोड़ के बजट की स्वीकृति दे दी गई। इसके बाद भी कैमरे नहीं लगवाए गए।

Related Articles

Back to top button