
छत्तीसगढ़
भिलाई ब्रेकिंग न्यूज़। खुर्सीपार नेशन हाईवे में टेलर ने साइकिल सवार को रौंदा घटनास्थल पर ही साइकिल सवार की मौत। खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी ड्राइवर और ट्रेलर को हिरासत में लिया
By Dinesh chourasiya







भिलाई में खुर्सीपार तिराहा से पावर हाउस जाते हुए सर्विस लेन पर टेलर ने साइकिल सवार को कुचला घटनास्थल पर ही साइकिल सवार की मौत । खुर्सीपर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर सहित ट्रेलर जप्त कर लिया है।
थाना प्रभारी खुर्सीपर उपेंद्र टंडन ने बताया कि दोपहर 1:00 के करीब ट्रेलर नेशनल हाईवे रोड के सर्विस लेने से पावर हाउस स्थित पेट्रोल पंप ईंधन लेने जा रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप से थोड़े पहले साइकिल सवार को अपने चपेट में ले लिया। जिसके चलते साइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ट्रेलर को जप्त कर कर आरोपी ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।” बताया जा रहा है ड्राइवर का नाम कोमल वर्मा है खुर्सीपार का निवासी है







