छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की बिगड़ी तबियत, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती

By Dinesh chourasiya

 

 

नई दिल्ली। ।कांग्रेस की संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीबी सूत्रों के मुताबिक, उन्हें हल्के बुखार के लक्षण हैं। फिलहाल, वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी सेहत स्थिर है।

आपको बता दें कि हाल ही में सोनिया गांधी मुंबई में हुई INDIA की बैठक में शामिल हुईं थी, जहां राहुल गांधी भी पहुंचे थे। इससे पहले इसी साल मार्च में भी उन्हें बुखार की शिकायत के बाद गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में स्वस्थ होने के बाद वह घर लौट आई थीं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button