
कवर्धा में वाटरफॉल में डूबने से दो युवकों की मौत, दोस्तों के साथ आए थे पिकनिक मनाने
By Dinesh chourasiya







कबीरधाम। मिली जानकारी अनुसार दोनों युवक कवर्धा के रहने वाले है। ये अपने दोस्तों के साथ शनिवार को घूमने के लिए आए थे। नहाने के दौरान गहराई में चले गए। दोनों युवक शनिवार शाम 4.30 बजे से लापता थे। रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया था। रविवार को सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। तब दोनों युवक के शव बरामद किए गए।
जानकारी के अनुसार, अजीत कुंभकार पिता बजारू उम्र 25, निवासी वार्ड 15 कवर्धा अपने अन्य साथियों के साथ स्कार्पियों वाहन से पिकनिक मनाने रानीदरहा जलप्रपात में आए थे। जलप्रपात किनारे में खाना खाकर, कुछ साथी जलप्रपात के पानी में नहा रहे थे।




दोस्तों ने की थी बचाने की कोशिश
इसी दौरान राहुल ठाकुर पिता ललित ठाकुर उम्र 25, निवासी देवागन पारा कवर्धा व शुभम झरिया पिता अशोक झरिया 25 वर्ष निवासी मठपारा कवर्धा नहाते समय जलप्रपात के पानी में डूब गए। उनके साथियों द्वारा गमछा शर्ट का रस्सी बनकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं बचा पाए। रविवार की सुबह दोनों युवक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बोड़ला के सरकारी अस्पताल भेजा गया।







