छत्तीसगढ़

RAIPUR NEWS ✍️TI से मुझे और परिवार को जान का खतरा’:युवती का ट्रेनी IPS पर आरोप, CM से सुरक्षा की भी मांग, पुलिस ने कहा-आरोप गलत

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ कैडर के 2021 बैच के ट्रेनी आईपीएस आकाश शुक्ला से एक परिवार को जान का खतरा है। ये बात रायपुर के कबीरनगर की रहने वाले परिवार की युवती ने वीडियो जारी कर कहा है। युवती का आरोप है कि वे अपने थाने के SI को बचाना चाहते हैं। जिसका वीडियो मेरे मोबाइल में था। इस सबूत को मिटाने के लिए उन्होंने मोबाइल भी छीन ली है। इस पर CSP ने कहा कि, आरोप गलत है

युवती का आरोप है कि, वह थाने गई थी जहां पहले टीआई ने गाली-गलौच की। फिर धक्का मारकर हाथ से मोबाइल छीन लिया। अब ट्रेनी IPS उन्हें जान से मारना चाहता है। युवती ने इस पूरे मामले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मदद मांगी है।

क्या है पूरा मामला

रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली अनम अली ने वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि 9 अगस्त को वार्ड के कांग्रेस नेता सिमोद रात्रे, संदीप साहू और बिट्टू सिंह ने उनके घर के सामने अवैध ठेला खड़ा कर दिया। जिसके खिलाफ परिवार के लोगों ने इसे हटाकर बाजार के क्षेत्र में ले जाने के लिए कहा। इसके बावजूद वे नही मानें। वे गुंडागर्दी और दबंगई करने लगे। फिर उन्होंने वहां स्थायी निर्माण करने के लिए फ्लोर की टाइल्स भी लेकर आ गए।

जब अनम ने इनकी शिकायत कबीरनगर थाने में की तो वहां के थाना प्रभारी IPS आकाश शुक्ला बिफर गए। उन्होंने उल्टे अवैध कब्जाधारियों का ही सपोर्ट करना शुरू कर दिया। इसके बाद युवती ने कबीरनगर थाने के SI का घूस लेते हुए वीडियो भी दिखाया तो आकाश शुक्ला नाराज हो गए। उन्होंने युवती के साथ दुर्व्यवहार किया।

पुलिस ने क्या कहा?

इस मामले में आजाद चौक CSP मयंक गुर्जर ने कहा कि युवती का मोबाइल उसे 3 दिन पहले ही लौटा दिया गया है। शुरुआती जांच में ये सामने आया है कि थाने में दुर्व्यवहार को लेकर लगाए आरोप गलत है। परिवार से बात की जा रही है,उन्हें कोई समस्या होगा तो उसे साल्व किया जायेगा।

युवती ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। जिसमें वो खुद के जान का खतरा बता रही है।
युवती ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। जिसमें वो खुद के जान का खतरा बता रही है।

गाली देकर मोबाइल छीनने का आरोप

युवती ने कहा कि उनके नए फोन में कई सुबूत मौजूद है। जिसे मिटाने के लिए थाना प्रभारी ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया है। ये घटना थाने के CCTV में कैद भी हुई है। युवती ने आरोप लगाया कि वो इलाकें में सबको अपनी दहशत में रखते है,हर किसी के सामने IPS होने का रौब झाड़ते है। आज स्थिति ये है कि हम अपने घर में लॉक लगाकर रहने को मजबूर है।

राहुल गांधी से मांगी मदद

अनम ने राहुल गांधी को कहा कि आप अपने पार्टी की सरकार वाले राज्यों को इग्नोर कर देते हैं। आपको छत्तीसगढ़ को भी देखना चाहिए, जहां लड़कियों की क्या स्थिति है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अपने और परिवार के लिए सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। साथ ही आरोपियों पर एक्शन लेने की मांग की है।

कबीरनगर के रहने वाले निवासियों ने अवैध नशे के कारोबार को लेकर थाने में शिकायत की है।

कबीरनगर के कॉलोनीवासियों ने भी की है शिकायत

जानकारी के मुताबिक, कबीर नगर थाना क्षेत्र के वाल्मीकि अम्बेडकर कॉलोनी में कुछ लोग अवैध नशे का कारोबार कर रहे हैं। जिसे लेकर कॉलोनीवासियों ने थाने में 30 अगस्त को शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि मोहम्मद ऐजाज और उसके साथी गांजा, नशे की गोलियां बेच रहे हैं। जिससे कॉलोनी का माहौल बुरी तरह खराब हो रहा है। लेकिन अब तक पुलिस ने इनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की है।

Related Articles

Back to top button