छत्तीसगढ़

CG NEWS  दो गुटों में विवाद सुलझानें गयी पुलिस पर खूब चले लाठी डंडा कई,  पुलिसकर्मी घायल एक पुलिसकर्मी की नाजुक हालत

By Dinesh chourasiya

 सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से पुलिस पर हमले की खबर आ रही हैं, यहां बसदेई चौकी के खड़गवां गांव में दो गुटों के बीच विवाद सुलझानें गयी पुलिस पर लाठी-डंडे से लैस भीड़ ने हमला कर दिया। इस हमले में 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए वही एक पुलिसकर्मी की हालत नाज़ुक बनी हुई हैं।

जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर के खड़गवां गांव का है। जहां दो पक्षों का आपसी विवाद चल रहा था। विवाद की सूचना पर पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो विवाद कर रहे लोगों ने लाठी-डंडे से पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. वहीं बाकी पुलिसकर्मियों ने भाग कर किसी प्रकार अपनी जान बचाई।

मारपीट की इस घटना में एक पुलिस कर्मी की हालत अभी नाजुक बनी हुई है, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में जारी है।

वहीं पुलिस में कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पूरे घटनाक्रम में कितने आरोपी सम्मिलित थे, ये आगे जांच में ही पता चल पाएगा।

Related Articles

Back to top button