छत्तीसगढ़

CG NEWS : बिलासपुर में डबल मर्डर : प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को नशेड़ियों ने चाकू घोंपकर  उतारा मौत घाट, चार आरोपी गिरफ्तार

By Dinesh chourasiya

बिलासपुर। CG   जिले के इमलीभाठा इलाके में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। जहां बदमाशों ने दो युवकों की चाकू से गोदकर हत्या की घटना को अंजाम दिया। एक का शव सड़क पर तो दूसरे का झाड़ियों में मिला है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम प्रसंग के कारण दो युवकों की धारदार से हत्या की गई। मृतकों में एक युवक घटना का सह आरोपी था। सभी आरोपी नशेड़ी प्रवृत्ति के बताये जा रहे है।

थाना सरकंडा क्षेत्र के इमली भाटा में एक युवक मृतक राजेश रावत जो राजेंद्र नगर सिविल लाइन थाना क्षेत्र का रहने वाला था तथा तहसील में साइकिल स्टैंड में काम करता था अपनी प्रेमिका से मिलने इमली भाटा अटल आवास आया हुआ था जहां पर आरोपी नशेड़ी युवकों के द्वारा उसके आने का विरोध किया। जिस पर मृतक के द्वारा विरोध करने पर आरोपी नशेड़ी लड़कों ने मृतक के साथ धारदार हथियार एवं लाठी डंडा से मारपीट किए जिससे मृतक के पेट एवं सिर पर गंभीर चोट लगने से मृतक की मौके पर मौत हो

  बता दें कि घटना के बाद मुख्य आरोपी बड़का यादव ने अपने साथी नानदाउ को इस घटना की जिम्मेदारी लेने के लिए दबाव बनाया। जिसका नानदाऊ ने विरोध करने पर मुख्य आरोपी बड़का यादव ने धारदार हथियार से नानदाऊ पर वार किया नानदाउ वहा से घायल अवस्था में भाग गया.

CG CRIME NEWS : बदमाशों के हौसले बुलंद : रास्ता रोककर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

घटना की सूचना मिलते ही थाना से पुलिस टीम मौक़े पर पहुंची और मुख्य आरोप बड़का यादव सहित राममोहन बंजारे, रमजान खान, गौतम सारथी उर्फ गप्पी सभी निवासी इमलीभाटा अटल आवास को हिरासत में लिया गया। घटना के दौरान मृतक के मोबाइल को सहआरोपी नानदाउ अपने पास रखा था जिसकी खोजबीन पुलिस के द्वारा की जा रही थी। इसी दौरान आज प्रातः सहआरोपी नानदाउ का शव् घटना स्थल से कुछ दूरी पर झाड़ियां में मिला है इस प्रकार आरोपियों ने दो युवकों की धारदार हथियार से हत्या की है सभी आरोपी पुलिस की हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button