छत्तीसगढ़

बिलासपुर में तोरवा पेट्रोल पंप के पास हाईवा ने बाईक सवार को कुचला, मौके पर ही मौत….

By Dinesh chourasiya

: बिलासपुर – गुरुवार को तोरवा क्षेत्र में छठ घाट रोड पर स्थित गुंबर पेट्रोल पंप के सामने हाइवा ने बाइक सवार को कुचल डाला। बाइक सवार कुटी पारा निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई ।

प्रत्यक्षदर्शियोंने बताया कि मृत युवक अपनी पल्सर बाइक पर जा रहा था कि तभी श्याम ग्लोबल के हाईवे ने उसे टक्कर मारी और उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई।

सड़क हादसे की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है जो मर्ग पंचनामा कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button