छत्तीसगढ़

CG NEWS : बदमाशों के हौसले बुलंद : रास्ता रोककर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत .. आरोपियों की तलाश में पुलिस

By Dinesh chourasiya

बिलासपुर। CG  : जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. ऐसा ही एक ताजा मामला हत्या का सरकंडा थाना क्षेत्र से आया है. यहां बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी. मामले की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. सरकंडा क्षेत्र के इमलीभाठा इलाके का मामला।

 मिली जानकारी के अनुसार अरपा पार सरकंडा क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवक के हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजेंद्र नगर निवासी राजेश रावत नामक युवक की सरकंडा क्षेत्र के इमलीभाठा इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। तस्वीरों में आप देख सकते है कि युवक जमीन पर पड़ा हुआ है और साथ ही उसकी गाड़ी भी बगल में पड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक राजेश रावत नगर निगम में पार्किंग का काम करता था। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि कोई पुरानी रंजिश हत्या की वजह हो सकती है। यह घटना बुधवार की रात लगभग 11 बजे हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी गई है।

:

Related Articles

Back to top button