
CG NEWS : हाथियों का आतंक: घर में सो रही महिला को गजराज ने उतारा मौत के घाट, दहशत में लोग
By Dinesh chourasiya
कोरबा : : छत्तीसगढ़ के कटघोरा वन मंडल में हाथियों के झुण्ड ने उत्पादत मचा रखा है, आये दिन हाथी फसलों और घरों को अपना निशाना बना रहे हैं। वहीं देर रात हाथियों ने घर में घुसकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक महिला का नाम धनबाई है, जिसकी उम्र लगभग 80 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है
अन्य सदस्यों ने घर से भागकर अपनी जान बचाई





जानकारी के अनुसार, रविवार की रात लगभग 12:00 बजे हाथियों का दल कटघोरा वन मंडल के एकम नगर रेंज में हाथियों का दल एक घर में सो रही वृद्ध महिला को उठाकर पटक दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान अन्य सदस्यों ने घर से भागकर अपनी जान बचाई।
40 से 45 हाथियों का दल अलग-अलग इलाके में विचरण कर रहा
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी तत्काल पहुंचकर हाथियों के दल को रेस्क्यू कर जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश की। बता दें 40 से 45 हाथियों का दल अलग-अलग इलाके में विचरण कर रहा है, ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से मना किया गया है।














