
छत्तीसगढ़
CG NEWS : आज कांकेर बंद,का दिखा असर सर्व अन्य पिछड़ा वर्ग समाज ने अपनी मांगों को लेकर किया था बस्तर बंद का आव्हान
By Dinesh chourasiya
कांकेर। : सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ने बस्तर संभाग बंद का आह्वान किया है। जिसके मद्देनजर आज पूरा कांकेर जिला बंद है। व्यापारियों ने समाज की मांगों का समर्थन करते हुए दुकानें बंद रखी हैं। समाज का कहना है कि उनकी सात सूत्रीय मांगे प्रमुख हैं। छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग समाज की सर्वाधिक 52 प्रतिशत आबादी होने के बाद भी 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं दिया जा रहा है। जिससे समाज काफी आक्रोशित है।


















