छत्तीसगढ़

भिलाई भट्टी पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम में चार लुटेरों को धर दबोचा  भिलाई सेक्टर वन ओवर ब्रिज के नीचे लूट की घटना को दिए थे अंजाम चाकू कटर की नोक पर महिलाएं से मोबाइल और पर्स में  रखे पैसे  लूट कर भाग निकले थे 

By Dinesh chourasiya

 

 

 

भिलाई  “उप पुलिस अधीक्षक क्राईम राजीव शर्मा ने जानकारी दी कि प्रार्थिया श्रीमती प्रमिला गौर पति रामप्रवेश गौर उम्र 47 वर्ष पता क्वाटर नंबर 17 ए, क्रास स्ट्रीट 01, सेक्टर 01 प्रतिदिन की तरह दिनांक 16 अगस्त को रात्रि करीबन 10:00 बजे  केम्प 02 मस्जिद पास छावनी में स्थित अपनी किराना की दुकान की बंद कर अपने छोटे लड़के प्रतीक गौर के साथ वाहन स्कूटी क्रमांक सीजी 07 बीएल 4830 को चलाते सेक्टर 01 भिलाई अपने घर आ रही थी कि रात्रि करीबन 22:30 बजे सेक्टर 01 ओव्हर ब्रिज के पास पहुँचकर अपने वाहन के साथ मुड़ रही थी कि वहाँ पर पहले से मोटर सायकल केटीएम क्रमांक सीजी 04 एनएच 8795 एवं बिना नंबर की स्पलेन्डर में खड़े 04 लड़को के द्वारा अपने वाहन मो.सा. केटीएम को प्रार्थिया के वाहन के सामने खड़ी कर चाकू एवं कटर दिखाकर बलपूर्वक डराधमकाकर स्कूटी में रखे बैग को छीनकर वह 04 लड़के अपने मोटर सायकल से भाग गयें, बैंग में 01 मोबाईल, आधार कार्ड, यूको बैंक का एटीएम कार्ड, नगदी रकम 17,000/- रूपये था। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान मुखबीर सूचना प्राप्त हुयी कि 02 मोटर सायकल में 04 व्यक्ति पावर हाउस रेल्वे स्टेशन सेक्टर 01 भिलाई के पास संदिग्ध हालात में घूम रहे है, जिनके पास एक केटीएम मोटर सायकल तथा बिना नंबर का स्पलेन्डर रखे है, उक्त वाहन थाना भिलाई भट्टी के अपराध क्रमांक 93/ 2023 धारा 392 भादवि प्रकरण में उपयोग में होने से तत्काल पेट्रोलिंग स्टाफ के पावर हाउस रेल्वे स्टेशन वाहन पार्किग रवाना होकर घेराबंदी कर संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर 16 अगस्त के रात्रि में सेक्टर 01 ओव्हर ब्रिज के पास भिलाई में स्कूटी सवार महिला को खुखरीनुमा चाकू एवं कटर दिखाकर बलपूर्वक डरा धमकाकर स्कूटी में रखे बैंग मोबाईल, नगदी रकम लूट करना स्वीकार किये, आरोपियों के कब्जे से
घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल केटीएम सीजी 04 एनएच 8795, मो.सा. स्पलेन्डर बिना नंबर, लोहा का खुखरीनुमा चाकू, लोहे का कटर, लूटी गयी नगदी रकम एवं मोबाईल बरामद को जप्त किया गया। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर आरोपींगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विपिन रंगारी, उनि बी. आर. मरकाम, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम साहू, आरक्षक विश्वजीत सिंह, हिरेश साहू कौशल सिन्हा, जी. जगमोहन, मनीष टन्डे की उल्लेखनीय भूमिका रही । आरोपी रोहित मालवी पिता राजू मालवी उम्र 22 वर्ष पता महामाया पारा, खदान क्षेत्र, साहू किराना स्टोर्स के पास, वार्ड क्रंमाक 04, कुम्हारी,  अजय यादव उर्फ अज्जू पिता मंगलू यादव उम्र 22 वर्ष पता राजू किराना स्टोर्स पास, पुराना बाजार चौक, थाना डी. डी. नगर जिला रायपुर, विधि विरूद्ध संघर्षरत 02 अपचारी बालक । जप्त संपत्ती मोटर सायकल केटीएम सीजी 04 एनएच 8795, मो.सा. स्पलेन्डर, लोहा का खुखरीनुमा चाकू, लोहे का कटर, लूटी गयी नगदी रकम एवं मोबाईल बरामद जुमला किमती 1,60,000/- रूपये।”

Related Articles

Back to top button