Uncategorized

CG में दर्दनाक सड़क हादसा : 2 बाइकों में आमने-सामने की टक्कर, 4 युवकों की मौके पर हुई मौत, 1 गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों ने मोटर सायकल में लगाई आग

By Dinesh chourasiya

जानकारी के मुताबिक, गंझियाडीह ग्राम में रात 9 बजे दो बाइक की टक्कर हुई. बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त एक बाइक पर तीन और एक बाइक पर 2 लोग सवार थे. इनमें सिर्फ एक ही युवक बच पाया, जिसका इलाज रायगढ़ में चल रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में खगेश्वर धोबी कोल्हेंनझरिया, चंदन नायक गंझियाडीह, उमा शंकर चौहान और कोल्हेंन झरिया निवासी है. चारों के शवों को फरसाबहार स्वास्थ्य केंद्र की मर्चुरी कक्ष में रखा गया है.

इस घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने बाइक में आग लगा दी है. फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले को शांत कराने में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button