छत्तीसगढ़

CG : दंतैल हाथियों का आतंक : घटारानी के पास गांव में घुस गजराजों ने जमकर मचाया उत्पात, कच्चे मकान तोड़े, 20 गांवों में हाईअलर्ट जारी

By Dinesh chourasiya

गरियाबंद जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम  खादरही में दंतैल हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। दंतैल हाथी ने खेत में फसलों को बर्बाद कर दिया। बताया जा रहा है यह हाथी घटारानी के पास ग्राम खादरही के पास बिशरू डेरा के करीब में घूंसे है ।

मिली जानकारी के अनुसार  दंतैल हाथी ने मनोज गोस्वामी के कच्चे मकान को ढहाया राहत की बात घटना के वक्त घर मे कोई भी सदस्य नहीं था । हाथियों ने गांव में काफी नुकसान पहुंचाया है । हाथियों के उत्पात से ग्रामीण काफी डरे हुए हैं।

ग्रामीणों को सचेत रहने की अपील की है
ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग ने मुनादी कराते हुए 20  गांवों में हाई अलर्ट जारी करते हुए ग्रामीणों को सचेत रहने की अपील की है। वन विभाग के कर्मचारी  हाथियों की लोकेशन के पास ही मौजूद थे। वन विभाग हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Back to top button