छत्तीसगढ़

By Dinesh chourasiya

* कुम्हारी क्षेत्र में घटित सनसनीखेज हत्या के मामले का फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार
* आपसी रंजीश के वजह से दिया था घटना को अंजाम
* आरोपी के कब्ज्ेा से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद
* एन्टी क्राईम एण्ड सायबर युनिट दुर्ग एवं थाना कुम्हारी की संयुक्त कार्यवाही
——-//——-
दिनांक 11.08.2023 को प्रार्थी हितेष देषलहरे पिता खुबचंद देशलहरे निवासी ग्राम चोरहा (रामपुर) ने थाना कुम्हारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के बुआ का लडका कमल खुंटेे प्रार्थी के पडोस में रहता है जिसकी पत्नि का डिलवरी हुआ है जो अस्पताल में भर्ती है। जिसे दिनांक 10.08.23 को अस्पताल में खाना पहूॅचा कर रात्रि करीबन 11ः45 बजे प्रार्थी और कमल खुंटे वापस अपने घर रामपुर चोरहा आये तो कमल खुंटे के घर के सामने भीखम चेलक और मुकेश गाली-गलौच कर रहे थे जिसे समझाने पर मुकेश वहॉ से चला गया और भीखम चेलक, प्रार्थी और कमल खुंटे के साथ धक्का मुक्की करने लगा। हो- हल्ला की अवाज सुनकर भीखम के रिस्तेदार पिता गणेष चेलक, एवं भतीजा गौतम चेलक भी वहॉ आ गये और साथ मिलकर धक्का-मुक्की, गाली-गलौच करने लगे इतने में ही भीखम चेलक प्रार्थी हितेष देषलहरे को बायें हाथ, कंधे और पीठ में अपने पास रखे धारदार चाकू से 3 बार वार किया तो प्रार्थी और कमल खुंटे बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे कमल खुंटे को गणेष चेलक और गौतम चेलक पकड लिए और भीखम चेलक हत्या करने की नीयत से कमल खुंटे के पेट में नाजूक जगह पर कई बार चाकू से वार किया जिससे कमल खुंटे वही मृत होकर गिर गया। मृतक कमल खुंटे और प्रार्थी के पिता खुबचंद देशलहरे से भीखम चेलक का पूर्व में कई बार झगड़ा हो चुका था इसी बात की पुरानी रंजीष के कारण ही भीखम चेलक द्वारा हत्या करने की नीयत से चाकू से हमला किया है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक 162/2023, धारा 307, 302, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना को अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग श्री शलभ सिन्हा (भा.पु.से.) द्वारा आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी करने के निर्देश प्राप्त हुये थे। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री संजय ध्रुव (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक श्री आशीष बंछोर (रा.पु.से.), एवं उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) दुर्ग श्री राजीव शर्मा (रा.पु.से.) के मार्गदर्षन में प्रभारी एसीसीयु निरीक्षक संतोष मिश्रा,ं थाना प्रभारी कुम्हारी निरीक्षक केषव कौषले के नेतृत्व में एक विषेष टीम गठित कर आरापियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु लगाया गया था। टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा तकनीकी सहायता प्राप्त कर आरोपियों को पकड़ने हेतु अलग-अलग टीम गठित की गई, विषेष सूत्र भी लगाये गये थे । विषेष सूत्रों से आरोपी गणेष चेलक, गौतम चेलक के गॉव में ही छीपे होने की सूचना प्राप्त होने पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी भीखम चेलक घटना कारित कर फरार हो गया था। दिनांक 14.08.2023 को सिरसा गेट के पास भागने के फिराक में आरोपी भीखम चेलक गाड़ी का इंतजार कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी की निषानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलजरब चाकू बरामद किया गया अग्रिम कार्यवाही थाना कुम्हारी से की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में एसीसीयु से सउनि शमित मिश्रा, प्र.आर. सत्येन्द्र मढरिया, आरक्षक अरविन्द मिश्रा, रिन्कू सोनी, अमित दुबे, भावेश पटेल, गुनीत निर्मलकर, डी प्रकाश
आशीष एवं थाना कुम्हारी से सउनि अजय सिंह, आर. राजकुमार सिंह, बंटी सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।

नाम आरोपी:-
(01) भीखम चेलक पिता गणेष चेलक, निवासी ग्राम चोरहा (रामपुर), थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग (छ.ग.)

Related Articles

Back to top button