छत्तीसगढ़

गौठान में पशुओं के लिए हरा चारा दान करें भिलाई  निगम की अपील  आवारा पशुओं को पकड़ कर गौठान में किया जा रहा है स्विफ्ट

By Dinesh chourasiya

 

भिलाईनगर। निगम भिलाई गौठान में रोका छेका योजना के अंतर्गत छोड़े जा रहे आवारा मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था के साथ शेड में पल रहे है। निगम के राजस्व अमला तीन काउ-कैचर वाहन के साथ सम्पूर्ण निगम क्षेत्र में भ्रमण कर सड़क पर बैठकर यातायात को बाधित करने वाले आवारा पशुओं को सड़क, बाजार एवं मोहल्लों से एकत्र कर गौठान में छोड़ रहे है।
शासन की योजना रोका छेका का अभियान निगम क्षेत्र में बदस्तुर जारी है, निगम का अमला राष्ट्रीय राजमार्ग, नेहरू नगर, जुनवानी, कोहका, पावर हाउस नंदनी रोड टाउनशिप क्षेत्र में घुम रहे मवेशियों को काउ-कैचर के माध्यम से हरा चारा के साथ गौठान छोड़ा जा रहा है। निगम आयुक्त रोहित व्यास , शासन की योजना रोका छेका का शतत् निगरानी कर रहे है। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के निर्देश में चल रहे इस अभियान के नोडल अधिकारी अनिल सिंह सहायक अभियंता ने बताया की शहर से पकड़े जा रहे गाय एवं सांड को गौठान में रखा जा रहा है।
निगम प्रशासन ने क्षेत्र के समाज सेवी संस्थो तथा आम नागरिकों से अपील किया है कि सेवा कार्य के लिए गौठान में हरा चारा दान कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

 

Related Articles

Back to top button