
थाना भिलाई नगर क्षेत्र में अलग अलग स्थानों से मोटर साइकिल और लैपटॉप चोरी करने वाले आरोपी गिरफतार
By Dinesh chourasiya
थाना भिलाई नगर क्षेत्र में अलग अलग स्थानों से मोटर साइकिल और लैपटॉप चोरी करने वाले आरोपी गिरफतार
आरोपी ऋतिक सिंह उर्फ कालु से चोरी किए गए मोटर सायकल एवं लैपटाप बरामद
थाना भिलाई नगर क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से मोटर सायकल और लैपटाप चोरी की रिपोर्ट को काफी गंभीरता से लेकर पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा भा.पु.से. के द्वारा स्वयं संज्ञान में लेकर त्वरित निराकरण करने हेतु दिये गये दिशा निर्देशो का कड़ाई से पालन करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जिला दुर्ग श्री संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर श्री निखिल अशोक राखेचा के मार्गदर्शन मे कार्यवाही किया जाकर थाना भिलाई नगर स्थित हरिराज होटल सिविक सेंटर भिलाई के पास चोरी के मोटर साइकिल और लैपटाप को चोरी करने की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 361/2023 धारा 427,379 भादवि एवं 365/2023 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर संदेही को पकड़कर पूछताछ किया आरोपी ऋतिक सिंह उर्फ कालु पिता राजकुमार सिंह उम्र 23 साल साकिन सेक्टर 05 के कब्जे से एक मोटर सायकल एवं दो नग लैपटाप जब्त कर गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है
उक्त कार्यवाही में स ऊ नि सुरेंद्र राजपुत प्रधान आरक्षक धनंजय वर्मा आशीष तोमर आरक्षक दिलीप सिदार हेमेंद्र कुर्रे की भूमिका महत्वपूर्ण रही







