छत्तीसगढ़

भिलाई : खाद्य विभाग की टीम ने जांच प्रतिवेदन तैयार किया:खुर्सीपार की राशन दुकान समय पर नहीं खुलने की शिकायत, बैठी जांच

By Dinesh chourasiya

 

खुर्सीपार क्षेत्र की दो राशन दुकानें समय पर नहीं खुलने को लेकर हंगामा हुआ। पार्षद पीयूष मिश्रा ने पिछले तीन महीने से दुकान समय पर और नियमित रूप से नहीं खोले जाने का आरोप लगाया। उन्होंने इसकी शिकायत खाद्य विभाग और जिला प्रशासन से की।

इसके बाद खाद्य विभाग की टीम मंगलवार की दोपहर जांच के लिए पहुंची। खाद्य अधिकारी सुरेश साहू सहित अन्य ने जांच प्रतिवेदन तैयार किया। राशन दुकानों में जांच के दौरान ऑनलाइन स्टाक और भौतिक स्टाक में अंतर की भी बात सामने आई है।

हालांकि इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं की गई है। मिश्रा ने बताया कि दुकान 431004211 जो कि बोल बम महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित है। दूसरी दुकान 431004213 जो कि उजाला महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित किया जा रहा है।

कांग्रेस नेता डी कामराजू ने कहा कि कहीं किसी प्रकार की अनियमितता नहीं बरती गई। सेल्समैन की तबीयत खराब होने की वजह से वह नहीं आ रहा था। खाद्य विभाग की जांच में सब कुछ सही पाया गया है।

Related Articles

Back to top button