छत्तीसगढ़

DURG आईपैड और मंगलसूत्र की चोरी करने वाला गिरफ्तार

By Dinesh chourasiya

दुर्ग| मोहन नगर थाना अंतर्गत मालवीय नगर निवासी सुनील मध्यानी के निवास में चोरी करने वाला सागर सोमवार को पकड़ा गया। उसने तीन दिन पहले घर की दीवार फांदकर अंदर पहले माले से मंगलसूत्र, आईपेड और 25 हजार रुपए नकद की चोरी की थी। चोरी गए कुल सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए आंकी गई है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी की पहचान की। इसके बाद सोमवार को उसे गिरफ्तार किया। आरोपी से चोरी गए सामान जब्त कर लिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button