छत्तीसगढ़

दुर्ग चोरों ने सरकारी गोदाम में शटर का ताला तोड़कर 4 लाख 50 हजार  का चावल शक्कर का बोरी किया पार पुलिस कर रही है जांच

By Dinesh chourasiya

अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम आमटी के सोसायटी गोदाम में गुरुवार-शुक्रवार की रात चोरी हो गई। लोहे का शटर व चैनल गेट तोड़कर चोर वहां रखा 96 क्विंटल चावल और 75 किग्रा चीनी उड़ा दिए। सुबह जानकारी मिलने पर सोसायटी संचालक ने पुलिस को घटना की सूचना दी। उसके अनुसार गोदाम में 192 बोरी चावल (96 क्विंटल) चावल के साथ ही चीनी रखी थी। उसने चोरी हुए अनाज की कीमत 4 लाख 45 हजार रुपए बताया।

कहा कि वह रोज की तरह हितग्राहियों को निर्धारित समय तक राशन बांटकर गुरुवार को दुकान बंद किया और घर चला गया। शुक्रवार सुबह दुकान पहुंचा तो घटना की जानकारी मिली। जांच अधिकारी एसआई राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सोसायटी में हितग्राहियों को आवंटन करने के लिए एक सप्ताह पूर्व कुल 210 क्विंटल 64 किलो चावल और 517 किलो ग्राम शक्कर आया था।

हितग्राहियों को बांटने के बाद गोदाम में 96 क्विंटल चावल और 75 किलो ग्राम शक्कर बचा हुआ था। सोसायटी संचालक से शिकायत मिलने के बाद अंडा पुलिस ने धारा 457, 380 और 3.7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी के मुताबिक क्राइम टीम मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपी को पकड़ेंगे।

Related Articles

Back to top button