छत्तीसगढ़

CG जिस्मफरोशी के धंधे पर पुलिस की छापेमारी, आधा दर्जन से अधिक लोग हिरासत में

 उर्जाधानी कोरबा जिला औद्योगिक विकास के साथ-साथ आपराधिक गतिविधियों के लिए भी पहचान बनने लगा है40

ताजा मामला शहर के मध्य वीआईपी इलाके में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ा है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान आधे दर्जन लोगों को भी हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक मानिकपुर चौकी क्षेत्र के एमपी नगर में देह व्यापार की गतिविधियों की सूचना पुलिस को लम्बे वक़्त से मिल रही थी। पुलिस ने आज टीम गठित कर घण्टाघर के पास एमपी नगर के एक मकान में दबिश दी।

यहाँ पुलिस को कई लड़किया और ग्राहक आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में करीब आधे दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।

Related Articles

Back to top button