छत्तीसगढ़

पड़ोसी की हरकतों से परेशान हो चुकी थी पड़ोसन, बेटियों के साथ मिलकर युवक के इस अंग में घुसा दिया लोहे की रॉड

By Dinesh chourasiya

 

 

सूरजपुर  उसे मालूम नहीं था कि पड़ोसन की आबरू पर कीचड़ उछालने की सजा उसे इतनी बेरहम मौत के रुप में मिलेगी। एक जरा सी कटाक्ष की कीमत कत्ल, कोई सोच भी नहीं सकता, लेकिन सूरजपुर में ऐसी ही सनसनीखेज वारदात हुई, जहां एक महिला ने अपनी बेटी और बेटे के साथ मिलकर चरित्र पर लांछन लगाने वाले के गले में रॉड घुसेड़कर जान ले ली।

पुलिस थाने में बैठी ये वो मां-बेटियां हैं, जिन पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। घटना छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से लगे महेशपुर की है। जहां रहने वाले सुखलाल ने पड़ोस में रहने वाली रनिया को लेकर गलत टिप्पणी कर दी। इसी बात पर झगड़ा शुरू हुआ और रनिया ने सुखलाल के बेटे-बेटी की पिटाई कर दी।

 

सुखलाल के बच्चे मामले की रिपोर्ट लिखाने पुलिस थाने गए थे। इसी दौरान रनिया ने अपनी बेटियों के साथ मिलकर सुखलाल के गले में रॉड घुसाकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। वारदात की खबर मिलते ही मृतक के परिजन थाने से घर पहुंचे और उनके साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची।

 

पुलिस का कहना है कि मृतक सुखलाल ने महिला के चरित्र को लेकर टिप्पणी की थी, जिससे वो बुरी तरह नाराज थी और इसी गुस्से में उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी महिला और उसकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं उसका बेटा फरार

मां-बाप अपने बच्चों का जीवन संवारने के लिए अपनी पूरी जिंदगी दांव पर लगा देते हैं। लेकिन एक जरा सी बात पर रनिया को ऐसा गुस्सा आया कि उसने बेटे और बेटी दोनों को अपने साथ अपराध के दलदल में झोंक दिया

 

 

Related Articles

Back to top button