
हनुमान जयंती पर गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, सभी राज्यों को दिए ये निर्देश
नई दिल्ली : Hanuman Jayanti 2023 : गृह मंत्रालय ने हनुमान जयंती को लेकर सभी राज्यों को को एडवाइजरी जारी की है. कानून-व्यवस्था एवं शांति सुनिश्चित करने और समाज में साम्प्रदायिक सद्भाव को बाधित करने वाले पर नजर रखने का बुधवार को निर्देश दिया. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पिछले सप्ताह रामनवमी के दौरान देश के कई राज्यों में हुई हिंसा को देखते हुए सभी राज्यों को यह परामर्श जारी किया हैं.




गृह मंत्री के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘राज्य / केंद्र शासित प्रदेश की सरकारों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, त्योहार के दौरान शांति कायम रखने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की आशंका वाले हर प्रकार के कारक पर नजर रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.’’ इस साल हनुमान जयंती छह अप्रैल को मनाई जाएगी. वहीं कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल सरकार को हनुमान जयंती समारोहों के दौरान शांति बनाए रखने में राज्य पुलिस की मदद के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की अपील करने का बुधवार को निर्देश दिया.
बता दें कि, पिछले सप्ताह रामनवमी के जुलूस के दौरान तथा बाद में हावड़ा और हुगली जिलों में कुछ स्थानों पर दो गुटों के बीच झड़प हो गई थी.
इसस पहले राम नवमी के दिल जुलूस के दौरान कई राज्यों में हिंसा हुई थी. पश्चिम बंगाल और बिहार में हिंसा के चलते माहौल तनावग्रस्त हो गया है. गृह मंत्रालय ने दोनों राज्यों से रिपोर्ट मांगी है.















