छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मौत का स्पीड जारी  ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, पुलिस आरक्षक की मौके पर मौत, दूसरा घायल

By Dinesh chourasiya

कोरबा : CG  : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रही है, इसी बीच जिले में एक तेज रफ़्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया, हादसे में एक आरक्षक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. घटना दीपका थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, दोनों आरक्षक पुलिस लाइन से गृहग्राम पाली नोनबिर्रा जा रहे थे, इस दौरान एक तेज रफ़्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया, हादसे में पुलिस लाइन में पदस्थ अवधेश कंवर की मौके पर मौत हो गई. वहीं दूसरा हेम सिंह श्याम घायल है.

CG ACCIDENT : घटना की सूचना पर पहुंची दीपका पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 

Related Articles

Back to top button