छत्तीसगढ़

देवभूमि ले आउट के अवैध प्लाटिंग पर फिर चला निगम प्रशासन का बुलडोजर

दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत आज शाम बुधवार को नगर निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा एसडीएम मुकेश रावटे,भवन अधिकारी प्रकाश चंद थावनी,सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान,तहसीलदार प्रकाश सोनी,अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, भवन निरीक्षक विनोद मांझी,मोहन नगर टीआई व पुलिस बल की मौजूदगी में देवभूमि ले आउट दुर्ग द्वारा उरला करहीडीह के पीछे अवैध प्लॉटिंग कर निर्मित मार्ग संरचना और नाली  को तोड़ने की कार्यवाही की गई।

डेढ़ महीने के भीतर दूसरी बार अवैध निर्माण और ले-आउट मंजूरी के बिना अवैध प्लाटिंग करने पर जिला प्रशासन व नगर निगम की टीम ने बेदखली की कार्रवाई की।प्रशासन को सूचना मिली थी कि देवभूमि ले आउट दुर्ग द्वारा उरला अवैध विकासकर्त्ता सुनील गुप्ता एवं हिमांशु अग्रवाल ने अवैध प्लॉटिंग   किया गया था जिसको मूलस्वरूप में लाने के लिए कार्यवाही जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम द्वारा की गई।। सूचना पर नगर पालिक निगम एवं जिला प्रशासन  की टीम पहुंची और कार्रवाई को अंजाम दिया। ज्ञात हो कि विगत कुछ दिन पहले ही अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाही मनोज ले आउट के खिलाफ अवैध बाउंड्रीवाल को कार्रवाही करके तोड़ा गया था।

Related Articles

Back to top button