CRIMEअपराधदेश-विदेश

मां की हत्या कर कलयुगी बेटी सूटकेस में शव लेकर पहुंची थाने, पुलिस वालों के उड़े होश

कर्नाटक। बेंगलुरु में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला की बेटी ने ही उसकी हत्या की, फिर शव को सूटकेस में भरकर पुलिस थाने पहुंच गई। पुलिस महिला के शव को देखकर हैरान हो गई। जिसके बाद आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है

आरोपी सेनाली सेन और उनकी मां बीवा पाल बेंगलुरु के एनएसआर ग्रीन अपार्टमेंट में एक ही घर में रहती थीं। सेनाली सेन ने 12 जून को सुबह करीब 9 बजे अपनी मां को नींद की 20 गोलियां खिला दीं। गोलियां खाने के बाद जब बीवा पाल ने पेट में दर्द की शिकायत की तो सेनाली ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद सेनाली ने मां के शव को ट्रॉली बैग में रखा और इसके साथ पिता की एक तस्वीर भी रखी। इसके बाद उसने ऑटो बुलाया और बैग को ऑटो में रखकर माइको लेआउट पुलिस स्टेशन पहुंच गई।

आरोपी बेटी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां बीवा पाल अक्सर ही उसके सास ससुर से झगड़ा करती रहती थी। आरोपी सेनाली मूल रूप से कोलकाता की है और पिछले छह साल से बेंगलुरु में रह रही थी।

Related Articles

Back to top button