
छत्तीसगढ़
मानसून से पहले छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी समेत कई हिस्सों में बारिश की संभावना
By Dinesh chourasiya







रायपुर प्रदेश में तेजी गर्मी के बाद मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों बादल छाए हुए है। मौसम में अचानक बदलाव हुआ और बादल छाने के बाद हवाएं भी चलने लगी
आपको बता दें कि प्रदेश में मानसून 15 से 17 जून के बीच दस्तक देने वाला है। इससे पहले प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया। राजधानी रायपुर के कई जगहों पर बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, बस्तर संभाग में तापमान में गिरावट आ सकती है। मानसून सिस्टम के आगे बढ़ने से गर्मी में राहत मिलेगी











