
रायपुर। कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा संभागीय सम्मेलन से कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होने वाला है। हर तरफ भ्रष्टाचार है। कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों को जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
वहीं कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने अरुण साव के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि अरुण साव की स्थिती उनकी पार्टी में निरिय अध्यक्ष की हो चुकी है। भाजपा के कार्यकर्ता अरुण साव के बदले पुराने नेताओं को ही आगे रख रहे हैं। भाजपा के लोग ही अरुण साव को चेहरा मानने से इंकार कर रहे हैं। अरुण साव को आत्मअवलोकन करना चाहिए और विचार करना चाहिए की वे कहां खड़े हैं।







साथ ही आनंद शुक्ला ने यह भी कहा कि अरुण साव ने कांग्रेस के सम्मेलन को BJP के भविष्य से जोड़ा है। भाजपा आज रसातल में है। सम्मेलन से भाजपा को कोई फायदा नहीं होगा। लेकिन कांग्रेस फिर से सत्ता में आएगी।







