छत्तीसगढ़

ट्रेन में सफर करने के दौरान डॉक्टर की मौत…. मचा कोहराम

By Dinesh chourasiya

 

: – दांत के डॉक्टर रोहित साहू अपनी पत्नी रेणु साहू और डेढ़ साल बच्चे के साथ गोंदिया से दरभंगा जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए थे। रायपुर पहुंचते ही रोहित ने पत्नी से कुछ बेचैनी होने की बात कही। तत्काल टीटीआई के जरिए बिलासपुर में मेडिकल की सुविधा मांगी गई। ट्रेन बिलासपुर स्टेशन पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम मौके पर मौजूद रही। इस टीम ने रोहित साहू को बेहोशी की हालत में नीचे उतारा और प्लेटफार्म पर ही उपचार शुरू किया। लेकिन तब तक रोहित की मौत हो गई थी।

जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही कर शव को शव घर में रखवा दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट बाद ही लाश को परिजनों को सौंपा जाएगा।

Related Articles

Back to top button