देश-विदेश

300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची; रेस्क्यू जारी, टीम बच्ची से 8 फीट दूर

SEHORE. सीहोर में ढाई साल की बच्ची 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। घटना मंगलवार दोपहर में मुंगावली की है। वह 20 फीट नीचे फंसी हुई हैं। मौके पर पहुंची चार जेसीबी और दो पोकलेन की मदद से 5 फीट दूरी पर समानांतर गड्‌ढा खोदा जा रहा है। अब तक 12 फीट खुदाई हो चुकी हैं। 8 फीट और गड्‌ढा खोदा जाना है। इसके बाद सुंरग के जरिए उसे बाहर निकाला जाएगा।

एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू में जुटी

बच्ची का नाम सृष्टि पिता राहुल कुशवाहा है। मौके पर एसपी मयंक अवस्थी भी मौजूद हैं। एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू में जुटी है। बच्ची तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। उसके मूवमेंट पर नजर रखने के लिए बोरवेल के अंदर कैमरा भी डाला गया है। एंबुलेंस और मेडिकल टीम भी वहां तैनात है।

सीएम ऑफिस के अधिकारी जिला प्रशासन के संपर्क में

मुख्यमंत्री चौहान ने सीहोर में बच्ची के बोरवेल में गिरने की घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बच्ची को निकालने के समुचित प्रयास करें। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी सीहोर जिला प्रशासन से संपर्क में हैं।

दादी की आंखों के सामने गिरी सृष्टि

बच्ची की दादी कलावती बाई ने बताया कि दोपहर में सृष्टि खेलने का कहकर गई थी। मैं भी बाहर ही थी। घर के पास ही दूसरे का खेत है। बोरवेल पर एक तगाड़ी रखी थी। मेरी पोती उसमें बैठी और अंदर गिर गई। मैंने चिल्लाते हुए उसे पकड़ने गई, लेकिन वह बोर में गिर चुकी थी। इसके बाद बेटा समेत गांववाले आए और पुलिस-प्रशासन को सूचना दी।

Related Articles

Back to top button