छत्तीसगढ़

 थाना भिलाई नगर क्षेत्र स्थित सेक्टर 08 बी एस पी स्कूल ग्राउंड मे हवाई फायर करने वाले वाले आरोपी को भिलाई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Dinesh chourasiya

 थाना भिलाई नगर क्षेत्र स्थित सेक्टर 08 बी एस पी स्कूल ग्राउंड मे हवाई फायर करने वाले वाले आरोपी को भिलाई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
 आरोपी अवतार सिंह भट्ठा पिता स्व. दर्शन सिंह भट्ठा उम्र 46 साल निवासी स्वरुप टाकिज के पास दुर्ग को एक 315 रायफल 03 जिन्दा कारतुस एवं 05 खाली कारतुस सहित किया गिरफ्तार
 आरोपी अपने लायसेंसी रायफल से हवाई फायर करना बताया जिसे शस्त्र लायसेंस अनुज्ञा के उल्लंघन का अपराध पंजीबद्ध किया गया

जिला दुर्ग के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा भा.पु.से. के द्वारा जिले में शांति व्यवस्था को बनाये रखने , असमाजिक तत्वो पर सतत निगरानी रखकर त्वरित कार्यवाही करने के लिए दिये गये दिशा निर्देशो का कड़ाई से पालन करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जिला दुर्ग श्री संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर श्री निखिल अशोक राखेचा भापुसे. के मार्गदर्शन मे थाना भिलाई नगर की पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही किया गया ।
दिनांक 04.06.2023 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की सेक्टर 8 बी.एस.पी स्कूल ग्राउंड मे एक व्यक्ति रायफल से फायरिंग कर रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहो के सेक्टर 8 बी.एस.पी स्कूल पहुच कर हिकमत अमली के साथ घेराबंधी कर एक व्यक्ति जो 315 का रायफल लिये खडा था एवं नीचे जमीन पर 5 खाली खोखा पडा था जिसको पकडकर नाम पता पूछने पर अपना नाम अवतार सिंह भट्टा पिता स्व. दर्शन सिंह उम्र 46 वर्ष साकिन. स्वरूप टाकीज के पास दुर्ग जिला दुर्ग (छ.ग) का होना बताया आरोपी अपने लायसेंसी बंदुक से हवाई फायर करना बताने पर आरोपी का कृत्य शस्त्र लाईसेंस अनुज्ञप्ति के नियम एवं शर्तो का उलंघन करने का अपराध धारा 30 आर्म्स एक्ट के तहत थाना भिलाई नगर में अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है |
उक्त कार्यवाही मे सउनि. गुप्तेश्वर यादव प्र. आर. प्रेम कुमार सिंह क्र. 434, आर. अनिल गुप्ता क्र. 271, आर. हेमेन्द्र कुर्रे क्र. 1426 , आर. 1604 अमित वर्मा , आर. 1592 गजेन्द्र कुमार साहू की भुमिका महत्वपूर्ण रही

Related Articles

Back to top button