छत्तीसगढ़

कौन है छत्तीसगढ़ का ‘विजय सलगांवकर’? फिल्म दृश्यम की तरह गड्ढे खोद-खोदकर हलाकान हो गई पुलिस, लेकिन अभी तक नहीं मिली युवती की लाश b

By Dinesh chourasiya

कौन है छत्तीसगढ़ का ‘विजय सलगांवकर’? फिल्म दृश्यम की तरह गड्ढे खोद-खोदकर हलाकान हो गई पुलिस, लेकिन अभी तक नहीं मिली युवती की लाश

सस्पेंस मूवी दृश्यम टू की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में दृश्यम थ्री जैसी घटना सामने आई है। करीब पांच साल पहले कोरबा से लापता हुई एक न्यूज चैनल की एंकर के कंकाल की तलाश वैज्ञानिक तरीके से की जा रही है। माना जा रहा है कि जहां शव दफनाया गया है, वहां फोरलेन सड़क बन गई है। एक नाले के पास शव दफन होने के संकेत मिलने पर पुलिस ने जेसीबी से खोदाई का काम शुरू किया है।

24 साल की सलमा सुल्ताना कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी और एक लोकल न्यूज चैनल में काम करती थी। साल 2018 में अचानक सलमा लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। दर्री सीएसपी राबिंसन गुड़िया ने नए सिरे से जांच की तो सलमा की हत्या का अंदेशा हुआ।

बताया जा रहा है कि जिम चलाने वाला एक युवक पर संदेह है जो फरार हो गया है। ये भी शक है कि शव को कोरबा-दर्री सड़क पर भवानी मंदिर के पास दफनाया गया होगा। यहां अब फोरलेन सड़क बन गई है। इसके बाद वैज्ञानिक तरीके से जांच में कोहड़िया नाले के पास शव मिलने के संकेत मिले तो जेसीबी मंगाकर खोदाई का काम शुरू किया गया।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button