छत्तीसगढ़

मां-बेटे की मौत : पति-पत्नी और बेटे को जहरीले सांप ने डसा…फिर जो हुआ,सांप की नहीं लगी भनक…2 की मौत,पिता की हालत गंभीर

By Dinesh chourasiya

whatsapp sharing button
telegram sharing button
facebook sharing button
twitter sharing button
sharethis sharing button

 : घर में जमीन पर सो रहे पति-पत्नी और बेटे को जहरीले सांप ने काट लिया। सर्पदंश की शिकार महिला की जहां घर पर ही मौत हो गयी। वही घटना की जानकारी के बाद आनन फानन में मृतिका के पति और बेटे का अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बेटे ने भी दम तोड़ दिया जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई हैं। पहले तो घरवालों को मौत का कारण समझ नही आया। लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद डाॅक्टरों ने मौत का कारण सर्पदंश बताया गया हैं।

सर्पदंश का ये मामला अंबिकाुपर के सीतापुर थाना क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक ग्राम कतकालो में विजय मांझी का परिवार निवास करता हैं। बताया जा रहा हैं कि गुरुवार की रात गांव के ही एक परिवार में शादी का कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए विजय मांझी अपनी पत्नी सुमित्रा और बेटे शहद राम के साथ गया हुआ था। शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर रात घर वापस लौट आए थे। इसके बाद पति-पत्नी दोनों एक कमरे में और दूसरे कमरे में बेटा सो गया था। तीनों थक कर जमीन पर ही सो गए थे।

इसी दौरान रात में तीनों को जहरीले सांप ने काट लिया। शुक्रवार सुबह महिला सुमित्रा मांझी अपने घर में मृत पाई गई। वहीं पिता विजय और बेटे शहद की हालत बहुत गंभीर थी। उनके गले में भी काफी दर्द हो रहा था। आनन फानन में ग्रामीणों ने पिता और बेटे को सीतापुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बेटे ने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि किसी को भी इस बात की जानकारी नही थी कि परिवार के तीनों लोगों को सांप ने काटा हैं।

डॉक्टरों ने जांच के बाद इस बात की पुष्टि की गयी। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि महिला और बेटे की मौत सांप के काटने से हुई है। वहीं पिता का इलाज कर रहे डॉक्टर ने भी बताया कि व्यक्ति को किसी जहरीले सांप ने काटा है। जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई हैं। उधर इस घटना के बाद से गांव में मातम व्याप्त हैं। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया हैं।

Related Articles

Back to top button