छत्तीसगढ़

BIG BREAKING : चेन्नई हावड़ा कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई -18 डिब्बे पटरी से उतरे, डिब्बों में बड़ी संख्या में यात्री फंसे

By Dinesh chourasiya

 चेन्नई से हावड़ा की ओर चलने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार की शाम बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई. जानकारी के मुताबिक ओडिशा के बालासोर से करीब 40 किलोमीटर दूर ये ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई. मालगाड़ी से टकराने के बाद स्लीपर के 3 कोच छोड़कर बाकी के डिब्बे पटरी से उतर गए. शुरुआती जानकारी में इन डिब्बों की संख्या 18 बताई जा रही है.

जानकारी मिली है कि इन डिब्बों में भारी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोग ही जुट गए हैं. ये ट्रेन चेन्नई सेंट्रल से कोलकाता के शालीमार रेलवे स्टेशन के बीच चलती है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन ओडिशा के बालासोर के आस-पास किसी मालगाड़ी से टकरा गई. ये टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेन के 18 कोच पटरी से उतर गए.

एक ही लाइन पर आ गईं दोनों गाड़ियां
इस हादसे में क्या नुकसान हुआ है इसकी फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है.

घटना कैसे हुई इसकी भी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि एक ही लाइन पर दोनों गाड़ियों के आ जाने के कारण ये भीषण हादसा हुआ है. जानकारी है कि सिग्नल खराब होने के चलते दोनों ट्रेन एक ही पटरी पर आ गईं और टक्कर हो गई.

Related Articles

Back to top button