छत्तीसगढ़

रायपुर में खाद्य विभाग का छापा-एक करोड़ से ज्यादा कीमत का गुटखा बरामद

By Dinesh chourasiya

अधिकारियों ने जब फैक्ट्री में दबिश दी तो सुपरवाइजर और जिम्मेदार वहां से फरार हो गए। मौके पर केवल फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर ही पकड़े गए। जांच के बाद पता चला कि ये अवैध फैक्ट्री दुर्ग के किसी गुरमुख जुमनानी नाम के व्यक्ति की है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में सैकड़ों बंडल जर्दा युक्त गुटखा और उसे बनाने वाला सामान, सुपारी और पाउच जब्त किए गए हैं। इसे बनाने के लिए यहां रखी गई 23 मशीनों को भी जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों को शक है कि यहां लंबे समय से नकली गुटखा बनाने का काम चल रहा था।

Related Articles

Back to top button