छत्तीसगढ़

शादी का कार्ड बांटने निकले बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत, घर में पसरा मातम

By Dinesh chourasiya

 

 

अंबिकापुर। CG  : रिश्तेदार की शादी का कार्ड बांटने निकले बाइक सवार 2 युवकों को तेज रफ्तार टीपर वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए बैकुंठपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। सडक़ हादसे में 2 युवकों की मौत से उनके परिजनों सहित शादी वाले घर में मातम पसर गया है।

 

2 young man were going to distribute marriage card, death in accident | शादी  का कार्ड बांटने निकले बाइक सवार 2 युवकों की सडक़ हादसे में मौत, पसरा मातम |  Patrika News

कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करजी खालपारा निवासी रामप्रसाद राजवाड़े पिता स्व. राजाराम राजवाड़े 40 वर्ष 27 मई को गांव के ही 25 वर्षीय युवक शंकर राजवाड़े के साथ बाइक पर सवार होकर शादी का कार्ड बांटने निकला था।
दोनों बैकुंठपुर-बचरापोड़ी मार्ग पर स्थित ग्राम जेटासेमर सम्बोधा मेन रोड पर पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे टीपर वाहन क्रमांक सीजी 15 सीएम 5214 ने उन्हें टक्कर मार दी थी।

Related Articles

Back to top button