छत्तीसगढ़

रायपुर में ज्वेलरी दुकान में जादू दिखाने आये दो साधू , सोने की अंगूठी लेकर हुए रफू चक्कर रायपुर पुलिस साधु की खोजबीन के लिए रवाना 

By Dinesh chourasiya

 : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साधू का वेश धारण कर उठाई गिरी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। दरअसल, एक ज्वेलरी दुकान में जादू दिखाने आए दो साधू सोने की अंगुठी लेकर फरार हो गए। यह घटना सीटी कोतवाली क्षेत्र का है। बता दें कि, राजधानी में साधू का वेश लेकर उठाई गिरी करने वाले घूम रहे हैं।

रायपुर के बुढ़ापारा में स्थित राजश्री ज्वेलर्स में दो साधु पहुंचे उन्होंने जादू दिखाकर, दैविय शक्तियां देने का दावा किया। इसके बाद उन्होंने सोने की अंगूठी ली और फरार हो गए। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button