
नए संसद भवन के उद्घाटन पर जारी होगा 75 रुपए का सिक्का, जानें क्या होगी इसकी खासियत
By Dinesh chourasiya
नई दिल्ली। देश को जल्द ही नया ससंद भवन मिलने वाला है। इसी के साथ ही नया सिक्का भी जारी किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर भारत सरकार 75 रुपए का नया सिक्का भी जारी करेंगी। इस बात की जानकारी वित्त मंत्रालय ने दी







यह सिक्का भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के महत्व को भी दर्शाएगा। इस 75 रुपये के सिक्के के एक तरफ अशोक स्तंभ का सिंह होगा। इसके नीचे ‘सत्यमेव जयते’ लिखा होगा। इसके बाएं तरफ देवनागरी लिपि में ‘भारत’ और दाएं तरफ अंग्रेजी में ‘इंडिया’ लिखा होगा।
खबर है कि इस सिक्के में रुपए का चिन्ह भी होगा और अंकों में 75 रुपए भी आपको लिखा हुआ दिखेगा। इसके साथ ही सिक्के में अशोक स्तंभ भी नजर आएगा। जिसके साथ ‘सत्यमेव जयते’ लिखा होगा। साथ ही अंग्रेजी में ‘इंडिया’ भी अंकित होगा। खास बात है कि सिक्के पर नया संसद परिसर भी नजर आएंगे। देवनागरी में ‘संसद संकुल’ और अंग्रेजी में ‘पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स’ लिखा होगा।




35 ग्राम होगा सिक्के का वजन
अब बात करें इस सिक्के की वजन की तो 75 रुपए के इस सिक्के की वजह करीब 35 ग्राम होगी, जो 44 मिलीमीटर के व्यास के साथ एक गोलाकार आकार का होगा। ये सिक्का 4 धातुओं से बना होगा। इस सिक्के में 50% चांदी, 40% तांबा, 5% निकेल और 5% जस्ता होगा।








