छत्तीसगढ़

HOD छात्रा को दे रहा था सेक्स का ऑफर, मांग रहा था होंठो पर Kiss, स्टूडेंट्स ने चुपके से बना लिया

By Dinesh chourasiya

 

जौनपुर: यूपी में पूर्वांचल विश्वविद्यालय से हैरान और शर्मसार करने का मामला सामने आया है। गुरु और शिष्य के रिश्तों को कलंकित करने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जुड़े जौनपुर के टीडी कॉलेज का एक एचओडी स्नातक की छात्रा से किस मांग रहा है। उसे अपने साथ सेक्स करने के लिए ऑफर दे रहा है

वीडिओ में साफ़ देखा जा सकता हैं की विभागाध्यक्ष छात्रा को बता रहा है कि सेक्स करने के बाद कोई दिक्कत नहीं होगी। इस दौरान छात्रा उसके ऑफर को ठुकराती रहती है और उसके करतूतों का वीडियो भी बनाती रहती है। कॉलेज के प्राचार्य के अनुसार वीडियो उनके पास भी आया है। मामले की जानकारी की जा रही है। अभी तक छात्रा या किसी अन्य से कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि उन्होंने आरोपी प्रोफेसर से स्पष्टीकरण मांगा हैं। वहीं, जौनपुर पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए लाइन बाजार थाने को जांचकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

जौनपुर में स्थित पूर्वांचल विश्वविद्यालय को पूर्वी यूपी का प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी माना जाता है। इससे जुड़े टीडी कॉलेज में स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई होती है। इस कॉलेज में जौनपुर ही नहीं आसपास के सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, भदोही तक के छात्र-छात्राएं पढ़ने के लिए आते हैं। (HOD sex offer to girl student) इसी कॉलेज में पढ़ने वाली स्नातक की एक छात्रा से यहां के प्राचीन इतिहास विभाग का हेड ऑफ डिपार्टमेंट (एचओडी) प्रोफेसर प्रदीप सिंह अपने केबिन में बुलाकर अश्लील बातें करता था।Video

 

Related Articles

Back to top button