छत्तीसगढ़

रायपुर राजधानी में चाकू लेकर लोगो को धमकाने वाले दो युवकों को पुलिस ने धरदबोचा 

By Dinesh chourasiya

रायपुर। : राजधानी पुलिस ने आजाद चौक थाना इलाके में चाकू लेकर लोगो को धमकाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत रामकुण्ड आमातालाब के पास का है जहाँ पुलिस ने हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगांे को आतंकित करते आरोपी विकास उर्फ बहादुर निषाद पिता सुखराम निषाद उम्र 28 साल निवासी राम कुण्ड बगीचापारा  रायपुर को गिरफ्तार किया है।

दूसरा मामला थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत समता कॉलोनी स्थित गणेश मंदिर के पास हाथ में धारदार चाकू लेकर घूमते आरोपी नितेश गोडबोले पिता कमलेश गोडबोले उम्र 20 साल निवासी आमातालाब भीमनगर थाना आजाद चौक रायपुर को गिरफ्तार किया है।
इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 नग धारदार चाकू जब्त कर अपराध क्रमांक 164/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की है।

Related Articles

Back to top button