
छत्तीसगढ़
भिलाई के बाद रायपुर में भी रॉयल फेब्रिकेशन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो लोग झुलसे, एक की मौत की खबर, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास जारी इलाके में दहशत का माहौल
By Dinesh chourasiya
रायपुर। : राजधनी रायपुर में उरला सिंघानिया चौक के पास रॉयल फेब्रिकेशन में भीषण आग लगी। इस घटना में एक महिला और एक पुरुष झुलस गए है। इलाके में दहशत का माहौल बनी हुई है। रायपुर के तोरला इलाके का मामला।
चौक के पास रॉयल फेब्रिकेशन फैक्ट्री के ऑफिस में अचानक भीषण आग लगी। यहां लोहे का सामान बनता है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची हुई है और आग पर काबू पाने जुटी हुई है।




बताया जा रहा है कि यहां Oil में लगी है इसमें एक महिला और एक पुरुष के जलने की खबर सामने आई है अभी एंबुलेंस भी पहुंच चुकी है और दमकल की टीम आग को काबू करने में जुटी हुई है। इस आगजनी की घटना में एक की मौत होने की खबर सामने आई है।














