
आधार कार्ड/आयुषमान अपग्रेड करने के लिए वार्डों में शिविर लगाया जा रहा है:
दुर्ग/ नगर पालिक निगम के सीमा क्षेत्र अंतर्गत तिथिवार हर वार्ड में कम से कम दो दिन शिविर लगाए जा रहे हैं।इससे आयुष्मान कार्ड/ आधार कार्ड बनाने,पेंशन पाने सहित अन्य जरूरी काम में सुविधा मिलेगी। 10 साल पहले जिन्होंने अपना आधार बनवाया था,उन्हें आधार अपग्रेड करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। पिछले कुछ दिनों पहले शिविर में आधार कार्ड की शुरुआत की गई है।वार्डो में नियमित रूप से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।आधार कार्ड/आयुष्मन कार्ड/ आधार कार्ड अपग्रेड करने के लिए वार्डों में शिविर लगाया जा रहा है।
दिनाँक 20 व 22 मई दिन शनिवार व सोमवार को दो दिवसीय सिधी धर्मशाला स्टेशन रोड में वार्ड 23,24,25 व 26 के लिए,यादव छात्रावास बांसपारा में वार्ड 27,28 एवं 29 के लिए और दिगम्बर धर्मशाला सदर बाजार में वार्ड 30,31 और 32 के लिए,इसके अलावा दिनाँक 23 एवं 24 मई को सरदार वल्लभ भाई पटेल शनिचरी बाजार में वार्ड 33,34,35 और 36 के लिए,सामुदायिक भवन मीलपारा पानीटंकी के पास गंजपारा में वार्ड 37,38 एवं 39 के लिए,कसारीडीह प्राथ,शाला सांईमंदिर के सामने में वार्ड 40,41,42,43 और 44 के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा।












