छत्तीसगढ़

CG News : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, कीमती सागौन लकड़ी के चिरान, पल्ला और फर्नीचर किया जब्त, 1 गिरफ्तार, 11 फरार

By Dinesh chourasiya

  • CG News : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, कीमती सागौन लकड़ी के चिरान, पल्ला और फर्नीचर किया जब्त, 1 गिरफ्तार, 11 फरार

मैनपुर। उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व वन विभाग के टीम द्वारा छत्तीसगढ़ ओडिशा सीमा पर बसे ग्राम गम्हरीगुडा में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई करते हुए कीमती सागौन लकड़ी के चिरान, पल्ला और फर्नीचर लगभग 08 लाख रूपये के जब्त किया गया।

उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी रायपुर जे.आर नायक के मार्गदर्शन से में उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद के उपनिदेशक वरूण जैन एंव वनमंडलाधिकारी खरियार ओडिसा एस के त्रिपाठी के नेतृत्व में वन विभाग के टीम ने सीमा से लगे गांव में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई करने में सफलता प्राप्त की है।

गम्हरीगुडा में परिवहन कर बड़ पैमाने पर चिरान रखा

टाईगर रिजर्व वन परिक्षेत्र से सागौन वृक्ष की अवैध कटाई कर गम्हरीगुडा में परिवहन कर बड़ पैमाने पर चिरान रखा है। इसके बाद वन विभाग के टीम ने गम्हरीगुडा के 12 घरो में दबिश दिया और पटेल मेहर के घर तलाशी लिया गया एंव आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उनके कथन अनुसार सभी वनोपज सागौन उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद का होना पाया गया। प्रदीप मेहर, दिलीप मेहर, खगेश्वर पटेल, कुबेर मेहर, कुंवर मेहर, हजारी मेहर एंव अन्य 06 व्यक्ति कुल 12 आरोपी अपने अपने घर से फरार हो गए, परन्तु सभी के घर सर्च वारंट कर तामिल कर तलाशी लिया गया।

 

 

Related Articles

Back to top button