छत्तीसगढ़

ट्रक पलटने से 12 मवेशियों की मौत, 12 की हालत गंभीर

जशपुर। जिले के पत्थलगांव में मवेशियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में 24 में से 12 मवेशियों की मौत हो गई और बाकी मवेशियों को चिकित्सा सुविधा देकर गौठान में रखा गया है। यहां कई मवेशियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया है

जानकारी के मुताबिक, पत्थलगांव तहसील कार्यालय के पास मवेशियों से भरा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। इसी दौरान पत्थलगांव पुलिस की टीम रात्रि गश्त करते हुए वहां पहुंची, लेकिन तब तक ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो चुका था। ट्रक के पलटने से 12 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी|

वहीं बाकी बचे 12 मवेशियों की हालत गंभीर थी।पुलिस ने तत्काल पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर घायल मवेशियों का इलाज कराया। मवेशियों को नजदीक के गौठान में रखा गया है, जहां कई गायों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पत्थलगांव पुलिस ने घटना के बाद ट्रक में मौजूद दस्तावेज के अनुसार ट्रक मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button